चीन ने अपनी सेना को लाखों विवादास्पद नक्शे बांटे हैं। जिन्हें 30 साल बाद अपडेट किया गया है। समझा जा रहा है कि इन नक्शों को अपडेट करने का मकसद अरुणाचल प्रदेश पर उसके दावे को पुख्ता करना है। सेना की सभी प्रमुख इकाइयों को नए नक्शे मिलेंगे। इसमें कहा गया कि पीएलए की सात थल सेना कमानों में से एक लानझोउ सैन्य कमान ने अपने सैनिकों के लिए डेढ़ करोड़ से अधिक नक्शों को अपडेट किया है। सरकारी मीडिया ने चीन की सेना के लिए बांटे गए नक्शों को प्रकाशित नहीं किया है। खबर है कि इसमें भारत के साथ लगने वाली सीमा के विवादित क्षेत्रों और दक्षिण व पूर्व चीन सागर के कई क्षेत्रों में चीन द्वारा अपने बताए जाने वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया है. चीन के इन दावों का उसके पड़ोसी कड़ाई से विरोध करते हैं. पिछले माह चीन द्वारा जारी किए गए नक्शे पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी. इस नक्शे में अरुणाचल प्रदेश पर चीन ने अपना दावा किया था। जिसे चीन दक्षिणी तिब्बत बताता है। भारत ने चीनी अधिकारियों की ओर से जारी नक्शे को खारिज करते हुए कहा था कि नक्शे में बदलाव करने से ये सच्चाई नहीं बदल जाएगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।