सिख फॉर जस्टिस संगठन चला रहा है मोदी के खिलाफ अभियान
(International)
कांग्रेसी नेताओं सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के खिलाफ अभियान चला चुके न्यूयॉर्क के एक सिख मानवाधिकार संगठन ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से गुजरात में 2002 में हुए सांप्रदायिक दंगों को लेकर मोदी को भेजा न्योता रद्द करने का अनुरोध किया गया है। सिख फॉर जस्टिस के इस ऑनलाइन कैंपेन में कहा गया है कि कि व्हाइट हाउस में मोदी की मेजबानी करने के बजाय राष्ट्रपति ओबामा को मोदी की निंदा करनी चाहिए और मुस्लिमों, सिखों और ईसाइयों के खिलाफ हिंसा के लिए बीजेपी पर बैन लगाना चाहिए। ओबामा ने 30 सितंबर को व्हाइट हाउस में बैठक के लिए मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।