मेनका गांधी चाहती हैं घरेलू हिंसा कानून में बदलाव
(India)
केंद्रीय महिला-बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का मानना है कि घरेलू हिंसा कानून ऐसा होना चाहिए जो बहू के साथ-साथ, सास को भी सुरक्षा प्रदान करे। एक अखबार के मुताबिक महिला-बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इस बारे में अधिकारियों से बात की है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे प्रावधान पर काम करने को कहा है जिसमें अपने बेटे या बहुओं की ओर से घरेलू हिंसा की शिकार होने वाली महिलाओं को भी सुरक्षा प्रदान की जा सके। मेनका के एक करीबी सूत्र ने बताया, मेनका गांधी के सामने ऐसे कई मामले आए हैं जिसमें उम्रदराज महिलाओं के साथ उनके बेटों और बहुओं ने बदसलूकी की। हालांकि कानून के कुछ जानकारों का मानना है कि महिला को ही आरोपों की जद में लाने से कानून के असल मकसद को ठेस पहुंच सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।