शिवसेना सांसदों द्वारा रोजेदार को जबरन रोटी खिलाये जाने की घटना पर राज्यसभा में आज जवाब देगी. सरकार ने राज्यसभा में कहा कि महाराष्ट्र सदन में शिवसेना सांसदों द्वारा एक रोजेदार अधिकारी को कथित रुप से जबरन रोटी खिलाये जाने के मुद्दे का पूरा तथ्य जुटाकर वह सदन में जवाब देगी. इससे पहले कल राज्यसभा की बैठक शुरु होते ही कांग्रेस, सपा और वाम सदस्यों ने इस मामले को लेकर केद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया. सदस्यों ने कहा कि इस मुद्दा को उठासये 24 घंटे हो चुके हैं लेकिन सरकार ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है. संसदीय कार्यमंत्री नायडू ने कहा कि संसद सदस्यों से संबंधित घटना एक राज्य सरकार द्वारा संचालित भवन के परिसर से जुडी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।