इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर उन्हें नोटिस जारी किया.न् यायमूर्ति तरुण अग्रवाल ने यह आदेश रायबरेली के एक मतदाता रमेश सिंह की चुनाव याचिका पर दिया है. याची के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने बताया कि याचिका दो आरोपों के आधार पर दायर की गयी है. जैन के मुताबिक पहला आरोप यह है कि सोनिया ने अभी तक इटली की नागरिकता नहीं छोडी और दूसरा यह कि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अहमद बुखारी ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी. जैन का कहना है कि ऐसा किया जाना कानून की भावना के खिलाफ है. ऐसे में सोनिया का रायबरेली क्षेत्र से निर्वाचन रद्द किया जाना चाहिये.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।