मेडक सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने प्रकट की संवेदना
(India)
गुरुवार सुबह तेलंगाना के मेडक जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना प्रकट की. प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक मोदी ने इस घटना में घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मेडक जिले के मसायीपेट गंव में एक रेलवे फाटक पर ट्रेन ने एक स्कूल बस में टक्कर मार दी जिसमें लगभग एक दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी मारे गए सभी लोगों के परिजनों को राहत राशि के रूप में पांच-पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। राव ने यह भी कहा कि जख्मी स्कूली बच्चों के इलाज पर आने वाला सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।