कभी वापस नहीं आएगा स्विस बैंकों में जमा काला धन
(India)
भाजपा के एक सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में गुरुवार को दावा किया कि स्विस बैंकों में जमा काला धन कभी वापस नहीं आ सकता। दुबे ने कहा कि स्विट्जरलैंड की प्रक्रिया ऐसी है कि उस काले धन को कभी वापस लाया ही नहीं जा सकता। दुबे ने कहा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काले धन की पैदावार को रोकने के लिए बजट में जो कदम उठाए हैं, उनका मैं स्वागत करता हूं। फाइनेंस बिल पर बहस के दौरान दुबे ने ये बात कही। जो बीजेपी के चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादे के उलट है। दुबे ने कहा कि इस जन्म में तो काला धन वापस ला पाना नामुमकिन है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।