(DELHI, India)
गौर हो कि भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 में करगिल लड़ाई में जीत हासिल की थी। सेना ने करगिल में घुस आई पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों को मार गिराया था। तभी से यह दिन ‘करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को द्रास वार मेमोरियल में तिरंगा फहराकर उन वीरों को याद किया गया, जिन्होंने प्राणों की आहुति देकर करगिल में जीत हासिल की थी। इस दौरान जनरल बिक्रम सिंह ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जनरल बिक्रम सिंह ने कारगिल युद्ध के दौरान सेना के प्रवक्ता का अहम पद निभाया था। 26 जुलाई (शनिवार) को करगिल विजय दिवस के मौके पर नई दिल्ली के इंडिया गेट पर सुबह करीब 9 बजे रक्षा मंत्री तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। वहीं, द्रास सेक्टर में वार मेमोरियल में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, लेकिन शनिवार के कार्यक्रम में सेना प्रमुख वहां मौजूद नहीं होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।