(DELHI, India)
जनरल सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि सेना प्रमुख के तौर मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपकी सेना सीमा पर तैनात है और उसके पास देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की क्षमता है। सेना प्रमुख करगिल विजय दिवस की 15वीं वषर्गांठ में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि मैं 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहा हूं और ऐसे में यहां आने और पुष्प अर्पित करने से बेहतर भला विदा लेने का दूसरा तरीक का क्या हो सकता था। यह पूछे जाने पर कि करगिल युद्ध के बाद से सेना की कमियों के संदर्भ में चीजें बदल गईं हैं तो उन्होंने कहा कि हां, चीजें बदली हैं। आपको बताना चाहता हूं कि सभी सेनाओं में कमियां होती हैं। सिर्फ भारतीय सेना में कमियां नहीं हैं। सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि परंतु चीजें सुधर रही हैं। मौजूदा सरकार यह सुनिश्चित करने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि हमारी जरूरतें पूरी हों। हमारी कमियां दूर हों। इसलिए मैं भरोसा दिलाता हूं कि आपकी सेना चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं आपको निजी तौर पर इसकी गारंटी देता हूं। एक सवाल के जवाब में जनरल सिंह ने कहा कि 1999 में हुए करगिल युद्ध के बाद से एक सैनिक के जीवन में काफी सुधार आया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।