‘हाफिज मामले में आगे क्यों नहीं बढ़ रही सुनवाई’
(International)
वही आतंकवाद को लेकर भी पाकिस्तान की दोहरी चाल सामने आई है। मुंबई के हमले पर तैयार अपनी चार्जशीट में मास्टरमाइंड हाफिज सईद का नाम तक नहीं है। इधर भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब कर पाकिस्तान में मुंबई आतंकी हमले का मुकदमा स्थगित होने के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई। एक ओर पाकिस्तान उप उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय ने तलब किया, वहीं भारतीय उप उच्चायुक्त इस्लामाबाद में पाकिस्तान विदेश कार्यालय गए और इसी तरह का विरोध दर्ज कराया। मुंबई हमले में सात आरोपियों पर इस अदालत में मामला चलाया जा रहा है।न्यायाधीश के छुट्टी पर रहने के कारण 25 जून को मामले की सुनवाई नहीं हो पायी थी। अभियोजन वकीलों की गैरमौजूदगी के कारण मामले की सुनवाई नियमित आधार पर नहीं हो पाती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।