कारगिल विजय दिवस आज
(India)
करगिल विजय दिवस आज है। इस मौके पर नई दिल्ली के इंडिया गेट पर रक्षामंत्री अरुण जेटली ने करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तीनों सेना के प्रमुखों के साथ थलसेना प्रमुख जनरल विक्रम सिंह भी मौजूद रहे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद श्रद्धांजलि स्थल पर राष्ट्रगान भी हुआ। वही लेफ्टिनेंट जनरल डी एस डूडा ने द्रास में करगिल जंग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले शुक्रवार को द्रास में सेना प्रमुख ने शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने द्रास में बने वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय सेना के जवानों ने 26 जुलाई 1999 को करगिल लड़ाई में जीत हासिल की थी। सेना ने करगिल में घुस आई पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों को मार भगाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।