भाजपा के वयोवृद्ध नेता और रास सांसद कप्तान सिंह सोलंकी हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिया का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो रहा है। सोलंकी भिंड जिले के हैं। वे अगस्त 2012 से राज्यसभा सांसद हैं और प्रोफेसर भी रह चुके हैं। राष्ट्रपति भवन ने पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने सोलंकी को तुरंत प्रभाव से हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है। हरियाणा में चल रहे एसजीपीसी विवाद के दौरान हरियाणा के राज्यपाल को बदला गया है। हरियाणा के नए राज्यपाल प्रदेश में इस विवाद में सरकार की सहायता कर सकते हैं। गौरतलब है कि हरियाणा में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।