लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद पाने के प्रयासों में जुटी कांग्रेस को शुक्रवार को उस समय करारा झटका लगा। जब अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि पार्टी को विरोधी दल की मान्यता नहीं दी जा सकती। क्योंकि उसके पास संसद के निचले सदन में इस तौर पर मान्यता पाने के लिए अनिवार्य कुल सदस्य संख्या का 10 प्रतिशत संख्या बल नहीं है। सूत्रों के अनुसार रोहतगी ने मत दिया है कि सदन में कांग्रेस के नेता को प्रतिपक्ष के नेता की मान्यता नहीं दी जा सकती। क्योंकि पार्टी के पास 44 सांसद हैं। जबकि विरोधी दल की मान्यता के लिए किसी पार्टी के पास सदन में 55 सदस्य होने चाहिए। कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की मांग की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।