कांठ में एक बार फिर तनावपूर्ण हुआ माहौल
(India)
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कांठ में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मंदिर से लाउडस्पीकर हटाने के मामले पर फिर से राजनीति की जा रही है। मुरादाबाद के कांठ इलाके में धारा 144 लगाई गई हैै। जिसके तहत चार या इससे ज्यादा आदमियों के जुटने पर रोक है। एहतियातन बड़ी तादाद में अर्धसैनिक बल भी तैनात किए हैं। बीजेपी कांठ थाने पर मुरादाबाद के एसएसपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए धरना प्रदर्शन करेगी। बीजेपी के कई सांसदों, विधायकों की कांठ पहुंचने की तैयारी है। कांठ के मंदिर में विश्व हिंदू परिषद ने आज जलाभिषेक कार्यक्रम रखा है। इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही साध्वी प्रज्ञा को बिजनौर में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कांग्रेस के नेता आज कांठ में सद्धाभावना रैली करेंगे। जिसमें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री समेत राज्य के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। यूपी के शहरी विकास मंत्री आजम खान ने कहा है कि जो भी माहौल बिगाड़ने का काम करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।