हरियाणा के अलग एसजीपीसी के मुद्दे पर दोनों राज्यों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब में 26 जुलाई को सीएम प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में मार्च होगा। तो हरियाणा में 28 जुलाई को करनाल में महासिख सम्मलेन बुलाया गया है। इसके लिए एसजीपीसी ने गुरद्वारों के बाहर और शहरों में बड़े बड़े होर्डिंग्स लगवा दिए हैं। लाउडस्पीकर्स पर भी लोगों को इन सम्मेलनों के लिए बताया जा रहा है। कुल मिलकर दोनों राज्यों में बना तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वही पंजाब के मुख्यमंत्री और सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के सर्वेसर्वा प्रकाश सिंह बादल इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री से मुलाकात कर मामले में दखल देने की मांग की। उन्होंने ऐसा नहीं होने पर इस्तीफा देने की भी धमकी दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।