सीतापुर में वायू सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
(India) उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भारतीय वायू सेना का एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में सात लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह हेलिकॉप्टर बरेली से उड़ान भरने के बाद सीतापुर जिले में अटरिया के पास गिर गया। सिधौली के एसडीएम एके श्रीवास्तव ने बताया कि हेलिकॉप्टर अटरिया के मनिपुरवा एरिया में गिरा और गिरते ही उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया, श् एयरफोर्स का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। उसमें आग लग गई है और आशंका है कि उसमें सवार सारे लोगों की मौत हो गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।