मुरादाबाद में मंदिर से जबरन लाउडस्पीकर उतरवाने को लेकर शुरू हुए विवाद की चिंगारी अभी सुलग ही रही है इस बीच सहारनपुर में एक धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर दो संप्रदाय के लोग भिड़ गए। पथराव और आगजनी के बाद इलाके में हालात काबू के बाहर हैं। झड़प में 2 लोगों की मौत और 3 पुलिसकर्मी समेत 12-13 लोग घायल हुए हैं। विवाद बढ़ता देख शहरी इलाके में कर्फ्यू लगाने के साथ ही उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए है। जानकारी के मुताबिक, जिले के कुतुबशहर थाना क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित एक जमीन को लेकर दो समुदायों में काफी समय से टकराव की स्थिति बनी हुई थी। हाईकोर्ट में फैसला एक समुदाय के पक्ष में आने के बाद यहां शुक्रवार को गुरुद्वारे का निर्माण शुरू किया गया। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और दोनों पक्ष शनिवार सुबह फिर भिड़ गए। कई राउंड फायरिंग की खबर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।