अमेरिका ने कहा, मोदी का वीजा मुद्दा अब पुरानी बात
(International)
दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए अमेरिका की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल का कहना है कि मोदी का वीजा मुद्दा अब बीते वक्त की बात हो चुकी है। अब अहम यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें आमंत्रित किया है और ओबामा प्रशासन मोदी के स्वागत की तैयारी में है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। ऐसे में यहां आने के लिए उन्हें वीजा दिया ही जाना है और हमें अब आगे की ओर देखना चाहिए। बिस्वाल ने कहा,श्मेरा मानना है कि हमने हमेशा ये बात स्पष्ट की है कि वीजा का मुद्दा सामयिक विषयों के आधार तय होता है। प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में भी यह अनोखा नहीं था लेकिन अब हमें आगे उनके स्वागत के बारे में सोचना चाहिए।श् सांसद जॉर्ज होल्डिंग ने यह मुद्दा उठाया कि मोदी एकमात्र ऐसे व्यक्ति रहे जिन पर किसी विशेष कारण से वीजा प्रतिबंध लगाया गया था। बिस्वाल ने कहा कि 2005 में यह प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से कोई आवेदन नहीं मिला और न ही इस मामले का पुनरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आगे की ओर देख रहा है और हमारा ध्यान भविष्य में मोदी और उनके सहयोगियों के साथ बेहतर संबंध बनाने पर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।