20वें कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन राही-अपूर्वी ने साधा गोल्ड पर निशाना
(India)
राजस्थान की युवा निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाया है । गुलाबीनगर जयपुर की अपूर्वी पिछले कई सालों से कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी में जुटी थी । अपूर्वी के सफलता से न केवल राजस्थान बल्कि देश को भी गर्व है । 20वें कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन, शनिवार को भारतीय निशानेबाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए दो गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल अपने नाम किए। बैरी बडन शूटिंग सेंटर में भारतीय निशानेबाजों की बंदूकें ही गूंजती रहीं। निशानेबाजी में दिन की पहली सफलता प्रकाश नानजप्पा ने दिलाई, जबकि पहला स्वर्ण पदक अपूर्वी चंदेला ने दिलाया। राही सरनाबोत ने भी दिन के आखिरी निशानेबाजी स्पर्धा में सोने पर निशाना लगाकर दिन का स्वर्णिम समापन किया। अनोयिका पॉल, प्रकाश नानजप्पा और अनीशा सैयद ने रजत पदक जीतने में सफलता पाई। निशानेबाजी में भारत अब तक कुल स

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।