भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय संबंधों को नयी उंचाइयों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए 23 साल के लंबे अंतराल के बाद संयुक्त आयोग की बैठक की। इसमें दोनों देशों ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश, जल संसाधनों और सीमा से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने का फैसला किया । संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और नेपाल के विदेश मंत्री महेंद्र बहादुर पांडे ने की। बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि नये क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा कर आपसी संबंधों में ताजगी लायी जानी चाहिए। संयुक्त आयोग की बैठक में यह भी तय किया गया कि आपसी सहयोग के नये क्षेत्रों का पता लगाने और दोनों देशों में उपलब्ध संभावनाओं का लाभ उठाने के उपायों पर सुझाव देने के लिए जाने माने व्यक्तियों का एक समूह बनाया जाना चाहिए. सरकारी सूत्रों ने बताया कि दोनों देश ऐसे समूह गठन की शर्तों और संदर्भ को लेकर आपस में सहमत हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।