यूपीएससी भर्ती परीक्षाओं में सी-सैट के विरोध में इलाहाबाद के प्रतियोगी छात्रों ने भी अपना आंदोलन तेज कर दिया है। इलाहाबाद में सैकड़ों प्रतियोगी छात्रों ने मुम्बई से वाराणसी जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन को बीच रास्ते रोककर सीसैट पर अपना विरोध जताया। प्रतियोगी छात्रों ने कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन को जंक्शन और प्रयाग स्टेशन के बीच रोक लिया और उसके इंजन पर चढ़कर केंद्र सरकार और संघ लोक सेवा आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।