(DELHI, India)
रिपोर्ट के मुताबिक मोदी अगले महीने के मध्य यानी 15 अगस्त तक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मोदी अपने मंत्रिमंडल में लगभग 12 नए मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक संसद सत्र के खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर नए मंत्रियों का शामिल किया जा सकता है। इस वक्त मोदी कैबिनेट में 44 मंत्री हैं जिसमें 22 कैबिनेट और 22 राज्य मंत्री है। नए चेहरों में हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा को शामिल किया जा सकता है जो वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे हैं। बीजेपी महासचिव जेपी नड्डा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। यह भी माना जा रहा है कि मोदी इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के भार को कम कर सकते हैं जिनके पास एक से ज्यादा दो और तीन मंत्रालयों का कार्यभार हैं। मिसाल के तौर पर अरुण जेटली रक्षा और वित्त दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे हैं। मंत्रिमंडल के इस विस्तार में बीजेपी के सहयोगी दल शिव सेना और अपना दल को भी जगह दी जा सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।