पूरा देश आज ईद का त्योहार मना रहा है। लोगों ने आज मस्जिदों में जाकर ईद की नमाज अता की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां दीं। दिल्ली से मुंबई और कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर कोई जश्न मना रहा है, एक-दूसरे का मुंह मीठा करा रहा है। ईद के दिन सिवइयां खिलाने की परंपरा है। बाजार में तरह-तरह के स्वाद वाली सिवइयां मौजूद हैं।रमजान के पाक महीने के आखिर में चांद दिखने के बाद ईद मनाई जाती है। कल रात चांद दिखने के बाद पूरी दुनिया में आज ईद मनाई जा रही है। ईद के साथ ही रमजान के रोजे खत्म हो गए और अब लोग तरह-तरह के पकवानों से एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। ईद का त्योहार पूरी दुनिया में दोस्ती और भाईचारे के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। आज के दिन हर शख्स अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं और ईद की बधाइयां देते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।