राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी ट्वीट कर लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश की आपसी सौहार्द की प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा। पूरे विश्व को भारत की मिश्रित संस्कृति का संदेश देगा। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर बधाई संदेश में कहा कि लोग इस दिन जश्न मनाते हैं क्योंकि यह पवित्र रमजान महीने की समाप्ति का प्रतीक है। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि वे आशा करता हैं कि यह त्योहार हमारे जीवन को भाईचारे और वंचितों के प्रति सहानुभूति की भावना से समृद्ध करेगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।