एसपीजी को थोड़ा ‘दूर’ रखना चाहते हैं मोदी
(India)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जासूसी प्रकरण पर मचे विवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सुरक्षा में तैनात एसपीजी सुरक्षाकर्मियों को खुद से थोड़ी दूरी बनाकर रखने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि कमांडोज को पीएम से दूर खड़े होने का यह निर्देश इसलिए दिया गया है ताकि कोई मोदी की गोपनीय बातें न सुन सके। बताया जा रहा है कि पहले की एक घटना को ध्यान में रखते हुए मोदी ने यह कदम उठाया है। उधर, इस फैसले से भाजपा नेता काफी खुश बताए जा रहे हैं। एसपीजी सूत्रों का कहना है कि मोदी ने शायद यह निर्देश इसलिए दिया है ताकि कोई उनकी गोपनीय बातें सुनकर उसे लीक न कर दे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मोदी के इस निर्देश के बाद एसपीजी कमांडोज की संख्या बढ़ाई जा सकती है। गौरतलब है कि मोदी के सबसे करीबी सुरक्षा घेरे में एसपीजी के 6 से 8 कमांडो होते हैं। इस टीम का हेड डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल रैंक का अधिकारी होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।