दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
(India)
स्वतंत्रता दिवस के पहले बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी अब्दुल सुभान को गिरफ्तार किया है। सुभान आतंकी हमलों के लिए युवकों की भर्ती और ट्रेनिंग से लेकर साजिश को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।माना जा रहा है कि सुभान की गिरफ्तारी से दिल्ली और देश के अन्य इलाकों में लश्कर की नापाक साजिशों का खुलासा हो सकेगा। सुभान को पिछले हफ्ते सराय काले खां स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सुभान ने कबूल किया है कि उसने राजस्थान, हरियाणा और बिहार के युवकों को बहलाफुसला कर हमलों के लिए तैयार किया।सुभान का नाम कुछ समय पहले गिरफ्तार किए गए हरियाणा में मेवात जिले के मोहम्मद शाहिद और कारी राशिद से पूछताछ के दौरान सामने आया था। तफ्तीश में पता चला कि 2013 में लश्कर का एक बड़ा आतंकी राजस्थान और हरियाणा के कुछ फोन नंबरों पर बात करता था। उन नंबरों पर बात करने वाला अक्सर दिल्ली में आता-जाता था जिसके बाद सुभान की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ा गया। इसके बाद पिछले हफ्ते सफलता मिली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।