बिहार के औरंगाबाद में एनएच-2 पर फारम के समीप हुए एक सड़क हादसे में दस कांवड़ियों की मौत हो गई। 13 अन्य कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हैं। सभी कांवड़िए देवघर से जल चढ़ाकर लौट रहे थे। घटना मुफसिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब कांवड़ियों का जत्था बस को खड़ा करके सड़क के किनारे सोया हुआ था। पीछे से आए एक ट्रॉले ने कांवड़ियों की बस में जोरदार टक्कर मार दी और सोते हुए कांवड़ियों को रौंद दिया। हादसे में दस कांवड़ियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। मृतकों में पांच महिलाएं और पांच पुरुष हैं। घायलों में चार को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी कांवड़िए रोहतास के डिहरी ऑन सोन, अकोढीगोला, तेतराधी और आसपास के क्षेत्रों के हैं। घटना के बाद पुलिस के रवैये को लेकर ग्रामीणों ने डेहरी के पूर्व विधायक प्रदीप जोशी के नेतृत्व में चक्काजाम भी किया। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसमे मृतकों की संख्या घट बढ़ सकती है , मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य में जुटी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।