अशोक चव्हाण को जारी नोटिस पर दिल्ली हाई कोर्ट की रोक
(India)
दिल्ली हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए कारण बताओ नोटिस पर रोक लगाई है। आयोग ने नोटिस दिया था कि 2009 के चुनाव खर्च का सही ब्यौरा नहीं देने के लिए क्यों नहीं उन्हें अयोग्य करार दे दिया जाए। चव्हाण के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराने वाले बीजेपी नेताओं मुख्तार अब्बास नकवी, कीरीट सोमैय्या और एक निर्दलीय विधायक को भी अदालत ने नोटिस जारी किए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।