अब रामपुर और मेरठ में भड़की हिंसा
(India)
एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं तो वहीं अब यूपी के ही रामपुर और मेरठ में हिंसा भड़क उठी है। रामपुर के मेहंदीपुर गांव में दो बाइकों की भिड़त के बाद तनाव फैल गया और दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच के बाद पता चला कि 15 दिनों पहले से चल रही लड़ाई के नतीजे में यह हिंसा हुई थी। एक ही समुदाय के लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार को पंचायत होनी थी लेकिन उससे पहले ही दोनों दलों में जबरदस्त हिंसक झड़प हो गई। इस बात की तहकीकात की जा रही है कि लोगों के पास इतने हथियार कहां से आए? फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उधर, मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में शव दफनाने के दौरान कब्रिस्तान के विवाद में बवाल हो गया। श्मशान की जमीन के मामले में दावा जता रहे दो संप्रदाय के लोग खुलकर आमने-सामने आ गए। आठ घंटे बवाल के बाद आखिरकार ग्रामीणों ने जबरन शव को दफना दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।