(DELHI, India)
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘ईद उल फितर की बधाई । यह पवित्र दिवस हमारे देशभर में शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करे ।’ पवित्र माह रमजान के पूर्ण होने के अवसर का प्रतीक ईद उल फितर आज देशभर में मनाया जा रहा है । इस्लामी कैलेंडर का नौंवा पवित्र माह रमजान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोजे रखकर मनाया जाता है । वे इस दौरान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक अन्न जल से दूर रहते हैं और यह ईद उल फितर के मौके पर पूर्ण होता है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।