कॉमनवेल्थ में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन
(India)
स्कॉटलैंड में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों के पांचवें दिन भारत के लिए कुश्ती के मैदान से बहुत ही अच्छी खबरें आईं। भारत ने इस स्पर्धा के पुरुष वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीते जबकि महिला वर्ग में भी भारत की झोली में एक गोल्ड मेडल आया। जबकि सुपर हैवीवेट वर्ग में पहलवान राजीव तोमर कनाडाई पहलवान से हार गए और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारतीय पहलवान अमित कुमार और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने पुरुष वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्रमशः 57 किलोग्राम और 74 किलोग्राम भारवर्ग के स्वर्ण पदक जीते। सुशील कुमार ने पाकिस्तानी पहलवान कमर अब्बास को कुछ ही क्षणों में धूल चटाते हुए कुश्ती में भारत को आज का तीसरा गोल्ड मेडल जिताया। अमित ने पहले पीरियड में जोरदार प्रदर्शन करते हुए चार अंक हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वी को एक भी अंक नहीं लेने दिया। दूसरे पीरियड में हालांकि वेल्सन ने थोड़ा जोर लगाया और 2-2 की बराबरी करने में कामयाब रहे। लेकिन कुल अंकों के आधार पर अमित को विजेता घोषित किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।