दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाका करना चाहता था शुभान!
(India)
दिल्ली में पकड़े गए लश्कर के आतंकी अब्दुल सुभान से पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। सुभान ने खुलासा किया है कि वो दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान धमाका करना चाहता था। लेकिन इस दौरान इसके दो साथी राशिद और शाहिद पकड़े गए। जिससे ये अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया।पुलिस का ये भी कहना है कि वो पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के भी संपर्क में था। इसका पता तब चला जब पुलिस ने फोन इंटरसेप्ट किया। ये फोन कोलकाता और पाकिस्तान के बीच हो रहे थे। पुलिस कोलकाता जेल में सुभान के भांजे असाबुद्दीन को भी पूछताछ के लिए दिल्ली लाई है।इसके साथ ही पुलिस ने कोलकाता जेल में हो रही साजिश का पर्दाफाश किया है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने कोलकाता के अलीपुर जेल में बंद आतंकियों और पाकिस्तान में लश्कर ए तोएबा के बीच बात होती थी। कोलकाता के मशहूर बिजनेसमैन खादिम शू के मालिक पार्थ रॉय बर्मन के अपहरण में उम्रकैद की सजा काट रहे असाबुद्दीन को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।