आज सेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे सुहाग
(India)
लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग आज नए सेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने मई में सुहाग की नियुक्ति की थी। जिस पर विवाद भी हुआ था। भाजपा ने उनकी नियुक्ति के समय पर सवाल उठाए थे। पर बाद में नई सरकार ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी। वे 30 माह तक इस पद पर रहेंगे। 59 साल के जनरल सुहाग, जिन्होंने 1987 में श्रीलंका में इंडियन पीस कीपींग फोर्स ऑपरेशन में हिस्सा लिया था। अभी आर्मी स्टाफ के वाइस चीफ की भूमिका निभा रहे हैं। जनरल सुहाग भारतीय सेना के 26वें सेना प्रमुख होंगे। सुहाग को पिछले साल दिसंबर में आर्मी स्टाफ के वाइस चीफ की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले वे 16 जून 2012 से इस्टर्न आर्मी कमांडर की भूमिका निभा रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।