महाराष्ट्र के पुणे जिले में लगातार बारिश के कारण जमीन धंसने से अंबेगाव तालुका का मालिन गांव जमीन के नीचे दब गया है। अब तक इस दुर्घटना में 17 लोगों के मारे जाने की खबर है। 44 परिवार के सदस्य इस भूस्खलन से मलबे के अंदर दबे हैं। अभी मलबे में 150 लोगों से अधिक के फंसे होने की आशंका है। राहत व बचाव कार्य बुधवार सुबह से अभी भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई है और प्रभावित लोगों को हर सभंव सहायता मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुंबई से करीब सवा दो सौ किलोमीटर और पुणे से 130 किलोमीटर दूर स्थित अंबेगाव तालुका का मालिन गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे लैंड स्लाइड होने से पूरा गांव जमीन के नीचे दब गया। गौरतलब है कि यहां पिछले दो से तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन तेजी से राहत कार्य में लगे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।