आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री जाॅन केरी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी वीजा मुद्दे पर सफाई देते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि उनके देश की पिछली सरकार ने मोदी को वीजा नहीं दिया था, लेकिन उनकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेगी और उन्हें निश्चित तौर पर वीजा देगी। आज मोदी से केरी की मुलाकात होगी। अमेरिका के रुख में इस बदलाव के बारे में पूछे जाने पर केरी ने कहा कि वो फैसला हमारा नहीं था। जैसे भारत में सरकारें बदलती हैं, वैसे ही अमेरिका में भी सरकारें बदलती हैं। केरी ने कहा कि अमेरिका पीएम मोदी का स्वागत करने को तैयार है और निश्चित तौर पर वीजा दिया जाएगा ।न्होंने कहा कि वह मोदी और ओबामा की मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।