भारत सरकार ने बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का रेजिडेंट परमिट रद्द कर दिया है। तसलीमा को यह परमिट 2004 से मिल रहा था। उन्हें अब दो महीने का टूरिस्ट वीजा दिया गया है। तसलीमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपना रेजिडेंट परमिट रद्द किए जाने पर भारी हैरानी जताई है। तसलीमा ने ट्वीट किया कि भारत सरकार ने 2004 से दिया जा रहा मेरा रेजिडेंट परमिट रद्द कर दिया है। मुझे दो महीने का टेंपररी टूरिस्ट वीजा दिया है। ये सब मेरी कल्पना के भी परे है। इससे पहले तसलीमा ने 26 जुलाई को ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने एक महीने पहले आवेदन किया है, लेकिन अब तक सरकार का जवाब नहीं आया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वालीं तसलीमा के खिलाफ उनके अपने देश में कई फतवे जारी किए गए हैं। लज्जा समेत उनकी विवादास्पद किताबों पर वहां लोग नाराज हैं और मानते हैं कि उन्होंने अपने लेखन के जरिए धर्म का अपमान किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।