सिविल सेवा परीक्षा के पैटर्न सहित उसमें होने वाले अन्य बदलावों की संभावनाओं पर विचार करने के लिए गठित वर्मा कमेटी की रिपोर्ट आज संसद में पेश होगी। वर्मा कमेटी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव अरविन्द वर्मा की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति का गठन इस वर्ष मार्च में किया गया था। छात्रों की ओर से सिविल सेवा परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की मांग किए जाने के बाद समिति गठित की गई थी। सूत्रों के मुताबिक वर्मा कमेटी ने यूपीएससी के पैटर्न में बदलाव न करने की सिफारिश की है। सरकार आज सदन को रिपोर्ट पर जानकारी देगी। सूत्रों के मुताबिक वर्मा कमेटी की रिपोर्ट में यूपीएसी के सिलेबस में बदलाव की सिफारिश नहीं की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो पैटर्न लागू किया गया था। वो सोच समझ कर किया गया था। अब अगले एक या दो दिन में सरकार इस पर अंतिम फैसला ले सकती है। पीएमओ में राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने वर्मा कमेटी की रिपोर्ट पर कहा कि सरकार जो भी फैसला लेगी। वो सकारात्मक होगा और फैसला जल्द लिया जाएगा। दूसरी ओर यूपीएससी से सीसैट को हटाने की मांग कर रहे आंदोलनकारी छात्रों के अनशन का आज दसवां दिन है। दिल्ली के मुखर्जी नगर में छात्र अनशन पर अब भी डटे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।