नेशनल हेरॉल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने प्रारंभिक शिकायत दर्ज कर ली है। इसमामले में मनी लाॅन्डरिंग की जांच के लिए शिकायत दर्ज की गई है। वही इससे जुड़ी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई होगी। याचिका में पटियाला हाउस कोर्ट की तरफ से जारी समन को चुनौती दी गई है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ऑस्कर फर्नांडीस, मोतीलाल वोरा, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा को 7 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था। पटियाला कोर्ट में सात अगस्त को सुनवाई होनी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।