दिल्ली में ई रिक्शा पर रोक
(India)
दिल्ली में ई रिक्शा पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि ई रिक्शा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। हाईकोर्ट ने सरकार और पुलिस को तुरंत ई रिक्शा पर रोक लगाने को कहा है। हाईकोर्ट ने कहा है कि ई रिक्शा बिना कायदे कानून के सड़क पर चल रहे हैं। हाल ही में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ई रिक्शा को लेकर छूट देने की बात कही थी। हाईकोर्ट ने ये फैसला त्रिलोकपुरी में बच्चे के कड़ाही में गिरने की घटना पर संज्ञान लेते हुए सुनाया है। हाईकोर्ट ने ये फैसला सुग्रीव दुबे की जनहित याचिका पर फैसला देते हुए सुनाया है। जिसके बाद अब आज ई रिक्शा संघ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपनी समस्या उनके सामने रखेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।