भूस्खलन प्रभावित पुणे जिले के मालिन गांव में राहतकर्मियों ने मलबे से अब तक 41 शव निकाल लिए हैं। लेकिन खराब मौसम के कारण राहतकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और मलबे में दबे अन्य लोगों के जीवित होने की उम्मीदें अब कम हो गई हैं। एनडीआरएफ के जवानों ने मलबे से नौ जिंदा लोगों को बाहर निकाला। इलाके में रूक रूक कर हो रही बारिश से राहत अभियान बाधित हो रहा है और मलबे से जिंदा लोगों के निकलने की संभावना क्षीण होती जा रही है। गौरतलब है कि मालिण गांव में भूस्खलन में एक गांव के 44 घर दब गए थे और इनमें लगभग 160 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिला नियंत्रण कक्ष ने आज कहा कि 16 महिलाओं और छह बच्चों सहित 41 लोग मारे गए। गांव में शोकाकुल रिश्तेदारों ने गुरुवार को कई पीड़ितों की सामूहिक अंत्येष्टि की। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अंबेगांव तालुका के मालिन गांव के दुर्घटनास्थल का दौरा किया और मृतकों में प्रत्येक के परिजनों को प्रधानमंत्री कोष से दो दो लाख रपये की सहायता की घोषणा की। वही राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी गांव का दौरा करने के बाद राज्य सरकार को हरसंभव मदद का वादा किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।