‘सिर कलम करने जैसी घटना का करारा जवाब दिया जाएगा’
(India)
भारतीय थल सेना के नए सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कार्यभार संभालने के बाद आज पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में फिर कभी सिर कलम करने जैसी कोई घटना होती है तो भारत इसपर तुरंत कार्रवाई करेगा। जनरल दलबीर सिंह सुहाग को आज चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर सलामी गारद दिया गया। जिसके बाद सुहाग ने संवाददाताओं से कहा कि मैं आपसे कह सकता हूं कि भविष्य में सिर कलम जैसी गतिविधियों पर हमारी प्रतिक्रिया और यथोचित होगी। यह प्रतिक्रिया तीव्र और तत्काल होगी। ऐसी घटना का कड़ा जवाब दिया जाएगा। नए आर्मी चीफ दलवीर सिंह सुहाग ने पिछले साल पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा 8 जनवरी को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिक लांस नायक हेमराज के सिर कलम किए जाने के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर ये बातें कहीं। गौरतलब है कि पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कल कहा था कि भारत ने सिर कलम किए जाने की घटना पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।