कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश
(India)
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ के दौरान अब तक 4 आतंकियों को मार गिराया जा चुका है। ये आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए आतंकियों के पास से 8 एके-47 राइफल के अलावा कई डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। अलकायदा की धमकी और अफगानिस्तान में बदल रहे माहौल से सुरक्षाबलों की चुनौतियां और बढ़ गई हैं। सुरक्षाबल इलाके में पूरी मुस्तैधदी से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। बर्फ पिघलते ही सीमापार से घुसपैठ करने वाले आतंकियों की संख्या बढ़ जाती है। लेकिन घुसपैठ नाकाम करने के लिए सेना ने मल्टी लेवल सिक्योरिटी का इंतजाम किया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्ते से पाकिस्तानन लगातार नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंाघन कर रहा है।पाकिस्तािन की सेना सीमा पर फायरिंग व गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में जुटी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।