यूपी में सांप्रदायिक दंगे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब ताजा मामला मुजफ्फरनगर का है। जहां जिले के सालारपुर गांव में सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ है। गांव में तनाव फैलने के बाद पीएसी को तैनात कर दिया गया है। तनाव सालारपुर के दो भाईयों ने एक भटा मालिक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद पैदा हुआ। दोनों पक्षों का काफी समय से विवाद चल रहा था और दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे। मारपीट के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और फिर गांव में तनाव भरा माहौल हो गया। मारपीट करने के अलावा दोनों आरोपियो ने भट्ठा मालिक पर फायरिंग करते हुए उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी। लेकिन फिर शुक्रवार सुबह दोनों भाईयों ने भट्ठा मालिक के साथ मारपीट की। जिसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। स्थिति नियंत्रण से बाहर ना जाए इसलिए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।