मलीन गांव में दबी लाशों से बढ़ा संक्रमण फैलने का खतरा
(India)
पुणे के मलीन गांव में हुए हादसे में अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ की टीम राहत-बचाव काम में मुस्तैदी से लगी है और उम्मीद की जा रही है कि मौसम साफ रहने पर आज राहत-बचाव का काम पूरा हो जाएगा। इस बीच मलबे में दबी लाशें अब सड़ने लगी हैं और आसपास संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। महाराष्ट्र सरकार ने पीड़ित परिवार के करीबी रिश्तेदारों को बतौर मुआवजा पांच लाख रुपये देने के ऐलान किया है। पुणे के मलीन गांव में हर बीतता लम्हा जिंदगी की उम्मीद को कमजोर कर रहा है। हादसे के बाद से जारी बारिश शुक्रवार को थम गई। बेहतर मौसम होने की वजह से राहत-बचाव काम ने जबरदस्त तरीके से तेजी पकड़ी। लेकिन मौत के मलबे से जिन्दगी की तलाश में लगे बचाव दल को लाशों के सिवाय कुछ हाथ नहीं आ रहा। वो भी बेहद बुरी सड़ी-गली हालत में।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।