सरकार कर रही है नाबालिगों के लिए नए कानून पर विचार
(India)
नाबालिगों के लिए नए कानून पर सरकार तेजी से विचार कर रही है। जुवेनाइल जस्टिस बिल की कॉपी मंत्रियों के समूह के पास विचार के लिए भेजी गई है, जिसमें 16 साल से ऊपर के नाबालिगों के लिए बलात्कार जैसे अपराध पर कठोर सजा का प्रावधान है। दी सरकार नाबालिग न्याय बिल को संसद के इसी सत्र में पेश करने की तैयारी में है। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने लोकसभा को बताया है कि नाबालिग न्याय यानी जुवेनाइल जस्टिस ऐक्ट को विचार के लिए मंत्रियों के समूह के पास भेजा गया गया है। नए बिल में बलात्कार जैसे जुर्म के लिए 16 साल से ऊपर के नाबालिगों को विशेष प्रावधान के तहत कठोर सजा की वकालत की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।