आंदोलनरत छात्रों से मिले राम माधव और जेपी नड्डा
(India)
सीसैट के मुद्दे पर संसद और सड़क पर मोदी सरकार और बीजेपी को किरकिरी से बचाने के लिए अब संघ से बीजेपी में आए राम माधव ने कमान संभाल ली है। राम माधव और पार्टी महासचिव जेपी नड्डा ने सीसैट के मुद्दे पर आंदोलनरत तमाम गुटों के छात्रों से मुलाकात की। घंटों चली इस मुलाकात के दौरान आंदोलनरत छात्रों ने अपनी मांगों के पक्ष में तर्क रखे। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि छात्र अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से चलाएंगे। इसके बाद पार्टी मुख्यालय में इस मसले पर मोदी सरकार की तरफ से पक्ष रख रहे राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को बुलाया गया। राम माधव ने उन्हें संगठन की चिंताओं से विस्तार से अवगत करा दिया। सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार देर सवेर मनमोहन सिंह के समय किए गए बदलवाओं का रिवीजन करने वाली थी। मगर सत्र शुरू होते ही आंदोलन के चलते सरकार को पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि यूपीएससी के चेयरमैन डीपी अग्रवाल इस मसले पर अड़ियल रवैया अपना रहे हैं। वो सीसैट के मौजूदा प्रारूप में किसी भी तरह के बदलाव के खिलाफ हैं। मगर मोदी सरकार इस मसले पर छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए ही फैसला करने का मन बना चुकी है।.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।