‘सिर्फ सांसदों के मुकदमों की फास्ट ट्रैक सुनवाई नहीं’
(India)
सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झटका देते हुए सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामलों की जल्दी सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ सांसदों के मुकदमों की फास्ट ट्रैक सुनवाई नहीं की जा सकती क्योंकि वे कोई विशेष नहीं हैं। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि सांसदों के खिलाफ चल रहे मुकदमे एक साल के भीतर निपटा दिए जाएं। इसके लिए उन्होंने कानून मंत्री को निर्देश भी दिए थे। सुप्रीम कोर्ट इस बात से सहमत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े ऐसे बहुत से मुकदमे हैं जिनकी तेज सुनवाई की ज्यादा जरूरत है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।