अमित शाह के नार्को टेस्ट की मांग
(India)
गुजरात के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति एनकाउंटर केस में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और 37 अन्य आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की गई है। सोहराबुद्दीन शेख के भाई ने शुक्रवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में अर्जी दायर कर यह मांग की है। इस अर्जी पर 14 अगस्त को सुनवाई होगी।स्पेशल सीबीआई जज बीएच लोचा के समक्ष दायर किए गए आवेदन में सोहराबुद्दीन के भाई रुबाबुद्दीन ने कहा है कि अभी तक सीबीआई यह भी निर्णय नहीं ले पाई है कि उनके भाई की हत्या का मास्टर माइंड कौन था। अपने वकील फिरोज खान पठान के माध्यम से अर्जी दायर कर रुबाबुद्दीन ने कहा है, श्किस आरोपी की क्या भूमिका थी, यह भी अभी तक नहीं साफ हुआ है।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।