नेशनल हेराल्ड मामले में सुब्रमण्यम स्वामी को नोटिस
(India)
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य की ओर से दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी किया. यह नोटिस बंद हो चुके समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड का स्वामित्व हासिल करने में कथित धोखाधड़ी और धन की घपलेबाजी के मामले में जारी किया गया है। न्यायमूर्ति वी पी वैश ने पांच अगस्त को दोपहर ढाई बजे याचिकाओं पर सुनवाई की तारीख निर्धारित की है। सोनिया गांधी की तरफ से पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत से निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की। सिब्बल के अतिरिक्त ए एम सिंघवी, हरेन रावल और रमेश गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता आरोपी कांग्रेसी नेताओं की तरफ से पेश हुए. कांग्रेस नेताओं ने स्वामी की शिकायत पर निचली अदालत के उन्हें तलब करने के आदेश को चुनौती दी है. स्वामी ने अपनी शिकायत में यंग इंडियन द्वारा दैनिक के अधिग्रहण में धोखेबाजी और धन की घपलेबाजी का आरोप लगाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।