प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और सुबह नौ बजे वे दिल्ली से नेपाल के लिए रवाना हो गए। नेपाल के पीएम गिरिजा प्रसाद कोईराला उनका काठमांडू एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। मोदी की यात्रा के मद्देनजर नेपाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की गई है। रवाना होने से पहले उन्होंने नेपाल के विकास कार्यों को भारत की ओर से सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। मोदी ने कहा कि वे नेपाल नेतृत्व के साथ नए संबंध बनाने को उत्सुक है और व्यापार एवं निवेश, पन बिजली, कृषि एवं कृषि प्रसंस्करण, पर्यावरण, पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति और खेल सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए कदमों की पहचान कर नए संबंध बनाना चाहते हैं। मोदी नेपाल में अपने समकक्ष सुशील कोईराला से वार्ता करेंगे और उद्योग एवं व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे। मोदी की दो दिवसीय नेपाल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच बिजली जैसे क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। वही भारत की ओर से पड़ौसी देश के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की जा सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।